जयपुर : एंबुलेंस कर्मचारियों ने दी चेतावनी, 23 फरवरी को पूरे प्रदेश में करेंगे चक्काजाम

By: Ankur Sat, 13 Feb 2021 4:00:06

जयपुर : एंबुलेंस कर्मचारियों ने दी चेतावनी, 23 फरवरी को पूरे प्रदेश में करेंगे चक्काजाम

प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारियों की यूनियन द्वारा सरकार से कुछ मांग की जा रही हैं जिनकी पूर्ती नहीं होती हैं तो 23 फरवरी को पूरे प्रदेश में चक्काजाम करने की चेतावानी दी गई हैं। एंबुलेंस सेवा 108 और 104 के कर्मचारी वेतन में 20% बढ़ोतरी और ड्यूटी का समय 8 घंटे निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं। राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि राजस्थान हाईकोर्ट ने भी एंबुलेंस कर्मचारियों को 20% वेतन बढ़ाने के आदेश मार्च 2020 में दिए थे।

विभाग की ओर से कर्मचारियों के कार्य का समय 8 घंटे निर्धारित किया था। 8 घंटे से ज्यादा यानी ओवरटाइम करवाने पर कंपनी की ओर से 2 गुना दर से भुगतान किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने नवंबर 2020 में एक पत्र भी जारी किया था। इन सबके बावजूद आज तक इन दोनों ही निर्णयों को लागू नहीं किया। उन्होंने बताया कि बीते दिनों चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा से हुई वार्ता में भी उन्होंने इन मांगों पर समाधान का जल्द से जल्द आश्वासन देने की बात कही थी लेकिन उसके बावजूद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। इसे देखते हुए सभी कर्मचारियों ने निर्णय किया है कि अगर सरकार 22 फरवरी तक इनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, तो 23 फरवरी से एंबुलेंस का संचालन बंद कर दिया जाएगा। यूनियन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को पत्र दिया है।

ये भी पढ़े :

# 15 फरवरी से वाहन पर फास्टैग अनिवार्य, नहीं तो देना पड़ेगा दोगुना टोल

# भीलवाड़ा : बाइकसवार हथियारबंद बदमाशाें ने कार रूकवा किया हमला, तोड़े गाड़ी के शीशे

# बीकानेर : कोरोना के साथ डेंगू भी कर रहा परेशान, नौ रोगीयों का हुआ खुलासा, एक की मौत

# जयपुर : साइबर अपराध फैला रहा आमजन में चिंता, 5 सालों में बढ़े 450% मामले

# कोटा : पुलिस ने किया 5 बदमाशों को गिरफ्तार, चोरी के सोने को बैंक में रख उठाया लोन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com